Bodhavardhinī of Āśādhara Bhaṭṭa
Title: Bodhavardhinī of Āśādhara Bhaṭṭa
Editors: Dr. Srimanta Bhadra & Dr. Palash Ghorai
Publisher: DK Printworld, Delhi
Pages: 320
Price: Rs. 400/-
ISBN: 978-81-246-1325-2
Year of Publication: 2025 (First Edition)
Abstract (English):
Āśādhara Bhaṭṭa, son of Rāmaji Bhaṭṭa, a scholar well-versed in Padaśāstra, Vākyaśāstra Pramāṇaśāstra, was a distinguished disciple of the eminent grammarian Yadurāma Bhaṭṭa and the literary master Dharanīdhara. He was the guru of Bhagavadbhaṭṭa, author of the treatises Nūtanatarī and Vicāradīpa. In the eighteenth century, under the patronage of Lallubhāī, Āśādhara Bhaṭṭa, hailing from Gujarat, authored several texts including Kovidānanda and others.
Among his contributions,
the Bodhavardhinī, a commentary on Bhaṭṭoji Dīkṣita’s Vaiyākaraṇamatonmajjanakārikā,
is primarily designed to aid beginners, while also offering valuable
insights for advanced scholars in philosophy of Sanskrit grammar. With this,
four commentaries on the Matonmajjanakārikā are now known: Vanamāli
Miśra’s Vaiyākaraṇamatonmajjanaṭīkā, Kauṇḍabhaṭṭa’s Vaiyākaraṇa-bhūṣaṇa
and Vaiyākaraṇa-bhūṣaṇa-sāra, and Āśādhara Bhaṭṭa’s Bodhavardhinī.
While the first three are published, they present limitations: Vanamāli’s
commentary is overly concise, Kauṇḍabhaṭṭa’s Bhūṣaṇa is extensive, and
the Bhūṣaṇa-sāra is abstruse. In contrast, Bodhavardhinī, written
in lucid language, offers clear syntactic interpretation (anvayārtha)
and reveals deeper meanings at the end of each chapter.
This study presents a
critical edition of the unpublished text Bodhavardhinī, based on
available two manuscripts and supported by comparative analysis with the
published commentaries. The edition aims to enrich the Indian Knowledge System
especially the grammatical tradition and serve as a valuable resource for scholars
of Vyākaraṇa philosophy and linguistics.
Abstract (Hindi):
आशाधर भट्ट, पद-वाक्य-प्रमाणशास्त्र में पारंगत विद्वान् रामजी भट्ट के पुत्र थे। वे प्रसिद्ध वैयाकरण यदुराम भट्ट तथा साहित्याचार्य धरणीधर के शिष्य थे और नूतनतरी एवं विचारदीप नामक ग्रन्थों के रचयिता भगवद्भट्ट के गुरु भी थे। अठारहवीं शताब्दी में गुजरात प्रदेश में लल्लुभाई के संरक्षण में रहते हुए उन्होंने कोविदानन्द सहित अनेक ग्रन्थों की रचना की।
उनकी
रचनाओं में बोधवर्धिनी विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो श्रीमद्भट्टोजिदीक्षित प्रणीत वैयाकरणमतोन्मज्जनकारिका
पर एक नवीन और सूक्ष्म टीका है। यह ग्रन्थ संस्कृत व्याकरण-दर्शन की मूल रचनाओं
में से एक है। बोधवर्धिनी मुख्यतः प्रारंभिक विद्यार्थियों के लिए सहायक है,
साथ ही यह विद्वानों को भी गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
वर्तमान
में मतोन्मज्जनीकारिका पर चार टीकाएँ उपलब्ध हैं – वनमाली मिश्र की वैयाकरणमतोन्मज्जनटीका, कौण्डभट्ट की वैयाकरणभूषण और वैयाकरणभूषणसार,
तथा आशाधर भट्ट की बोधवर्धिनी। यद्यपि पूर्ववर्ती तीन टीकाएँ
प्रकाशित हो चुकी हैं, उनमें कुछ सीमाएँ दृष्टिगोचर होती हैं–
वनमाली की टीका अत्यंत संक्षिप्त है, भूषण सुविस्तृत है और भूषणसार गहन शैली में रचित है। इसके विपरीत,
बोधवर्धिनी सरल भाषा में रचित है,
जो स्पष्ट अन्वयार्थ के माध्यम से मूल अर्थ को उद्घाटित करती है तथा
प्रत्येक प्रकरण के अंत में गूढ़ार्थ को भी स्पष्ट करती है।
यह अध्ययन बोधवर्धिनी की दो उपलब्ध पाण्डुलिपियों के आधार पर एक समीक्षात्मक सम्पादन प्रस्तुत करता है, जिसमें मतोन्मज्जनटीका प्रभृति प्रकाशित टीकाओं की तुलनात्मक समीक्षा भी सम्मिलित है। यह सम्पादन भारतीय ज्ञान परम्परा, विशेषतः व्याकरण परम्परा को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है और व्याकरण-दर्शन तथा भाषाशास्त्र के विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए एक मूल्यवान संसाधन सिद्ध होगा।
व्याकरणगुरुयदुरामभट्टशिष्यः साहित्यगुरुधरणीधरशिष्यः कोविदानन्दाद्यनेकग्रन्थप्रणेता गुर्जरप्रदेशीयो बहुश्रुतो विद्वान् लल्लुभायिसमाश्रितः नूतनतरीविचारदीपाख्यग्रन्थद्वयकृद्भगवद्भट्टगुरुः पदवाक्यप्रमाणपारावारीणरामजिभट्टात्मज आशाधरभट्टः श्रीमद्भट्टोजिदीक्षितप्रणीतवैयाकरणमतोन्मज्जनकारिकाणां बालोपकारिणीं विद्वदुपयोगिनीं बोधवर्धिनीनाम्नीमभिनवव्याख्यामररचत्। एतावता मतोन्मज्जनकारिकाणां वनमालिमिश्रस्य वैयाकरणमतोन्मज्जनटीका, कौण्डभट्टस्य वैयाकरणभूषण-वैयाकरणभूषणसारौ, आशाधरभट्टस्य बोधवर्धिनी इति व्याख्याचतुष्टयमेव उपलभ्यते। तत्र आद्यत्रयस्य प्रकाशितत्वेऽपि मतोन्मज्जनटीकायाः अतिसंक्षिप्तत्वात्, भूषणस्य सुविस्तृतत्वात्, भूषणसारस्य दुरूहत्वाच्च सरलगिरा प्रणीताया अन्वयार्थमुखेन मूलार्थबोधिन्याः प्रकरणान्ते गूढार्थबोधिन्या अप्रकाशिताया अस्या व्याख्यायाः प्रकाशनं नितान्तमपेक्षते। उपलब्धयोर्मातृकयोराधारेण प्रकाशितभूषणसारादिव्याख्यान्तराणां सहायेन च व्याख्याया अस्याः समीक्षात्मकं सम्पादनं साम्प्रतं प्रस्तूयते। भारतीयज्ञानपरम्परासंवर्धकं सम्पादनमिदं व्याकरणदर्शनजिज्ञासूनां भाषाशास्त्रीयगवेषकाणां च महते उपकाराय कल्पेत।


No comments:
Post a Comment