Sandhyāratnapradīpa of Āśādhara Bhaṭṭa
Title: Sandhyāratnapradīpa of Āśādhara Bhaṭṭa
Editors: Dr. Srimanta Bhadra & Dr. Palash Ghorai
Publisher: DK Printworld, Delhi
Pages: 400
Price: Rs. 500/-
ISBN: 978-81-246-1328-3
Year of Publication: 2025 (First Edition)
Abstract (English):
Āśādhara Bhaṭṭa, son of Rāmaji Bhaṭṭa, a master of the Pada-Vākya-Pramāṇa tradition, was a distinguished scholar of eighteenth-century Gujarat. Residing at Jambūsara, he studied grammar under Yadurāma Bhaṭṭa, an adept of the Tantra-Vyākaraṇa school and poetics under Dharaṇīdhara. Under the patronage of Lallubhāī, Āśādhara Bhaṭṭa, widely learned and celebrated both as a scholar and a poet, authored several texts including Kovidānanda and others. He also served as preceptor to Bhagavadbhaṭṭa, author of two innovative treatises under the titles Nūtanatarī and Vicāradīpa.
Among his works, the Sandhyāratnapradīpa
stands out as a dharmaśāstric poem. Presented with perspicuity (prasāda-guṇa),
in komalavṛtti, and expressing devotional sentiment (bhāva)
towards the Sandhyā goddess, it is accompanied by his own commentary, the Prabhāpaṭala, available only up
to the third kiraṇa. Structured in eight sections (kiraṇa) and
extending to 653 verses, the Sandhyāratnapradīpa elucidates the nature,
purpose, and procedure of Sandhyāvandana, drawing upon ancient Smṛti
traditions.
The present volume offers
a critical edition of the Sandhyāratnapradīpa based on five available
manuscripts. For the reader’s convenience, up to the third kiraṇa of the
text has been supplemented in the appendix by incorporating the Prabhāpaṭala,
edited on the basis of two fragmented manuscripts.
Abstract (Hindi):
आशाधर भट्ट, पद-वाक्य-प्रमाण परम्परा में निष्णात आचार्य रामजी भट्ट के पुत्र, अठारहवीं शताब्दी के गुजरात के एक प्रतिष्ठित विद्वान् थे। जम्बूसर में निवास करते हुए उन्होंने तन्त्र-व्याकरण परम्परा के प्रख्यात आचार्य यदुराम भट्ट से व्याकरण तथा साहित्याचार्य धरणीधर से काव्यशास्त्र का अध्ययन किया। लल्लुभाई के आश्रय में रहते हुए आशाधर भट्ट विद्वान् और कवि दोनों रूपों में ख्यात हुए तथा कोविदानन्द आदि अनेक ग्रन्थों की रचना की। वे नूतनतरी और विचारदीप नामक दो नवीन ग्रन्थों के प्रणेता भगवद्भट्ट के गुरु भी रहे।
उनके
ग्रन्थों में संध्यारत्नप्रदीप विशेष रूप से उल्लेखनीय है। यह
धर्मशास्त्रीय काव्य प्रसादगुण से युक्त, कोमलवृत्ति में रचित तथा संध्या-देवी के प्रति भाव की अभिव्यक्ति करने
वाला है। इसके साथ उनका स्व-लिखित भाष्य प्रभापटल भी उपलब्ध है (जो केवल
तृतीय किरण तक ही प्राप्त है)। आठ किरणों में विभाजित और 653 श्लोकों से युक्त यह काव्य प्राचीन स्मृतियों पर आधारित होकर संध्यावंदन की
स्वरूप, प्रयोजन और पद्धति का विस्तृत विवेचन करता है।
यह
वर्तमान ग्रन्थ संध्यारत्नप्रदीप का समीक्षात्मक सम्पादन है, जो पाँच उपलब्ध मातृकाओं पर आधारित है।
पाठक-सुविधा के लिए परिशिष्ट में तृतीय किरण तक दो खण्डित मातृकाओं के आधार पर
संपादित प्रभापटल जोड़ा गया है।
यह
शोध एक महत्त्वपूर्ण धर्मशास्त्रीय काव्य के संरक्षण एवं समीक्षात्मक सम्पादन के
माध्यम से भारतीय ज्ञान-परम्परा को समृद्ध करता है तथा धर्मशास्त्र के छात्रों और
संस्कृत शास्त्रीय काव्य के अध्येताओं दोनों के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा।
तन्त्रव्याकरणशास्त्रनिष्णातयदुरामभट्टशिष्यः साहित्यगुरुधरणीधरशिष्यः कोविदानन्दादिनानाग्रन्थप्रणेता गुर्जरदेशीयजम्बूसरपत्तननिवासी तत्त्वाभिनिवेशी भावको बहुश्रुतो विद्वान् कविः लल्लुभायिसमाश्रितः नूतनतरीविचारदीपाख्यग्रन्थद्वयकृद्भगवद्भट्टगुरुः पदवाक्यप्रमाणपारावारीणरामजिभट्टतनय आशाधरभट्टः स्वोपज्ञप्रभापटलाख्यभाष्यसहितं प्रसादगुणोपेतं कोमलवृत्तिसम्भृतं सन्ध्यादेवताविषयकभावव्यञ्जकं प्राचीनस्मृतिसन्दोहपुरस्सरं सन्ध्यावन्दनस्वरूपप्रयोजनपद्धतिविवरणात्मकं सन्ध्यारत्नप्रदीपाख्यम् अष्टकिरणसमन्वितं त्रिपञ्चाशदधिकषट्शतश्लोकोपेतं धर्मशास्त्रीयं काव्यं समदृभत्। उपलब्धाः पञ्च मातृकाः समादाय सन्ध्यारत्नप्रदीपस्य समीक्षात्मकं सम्पादनमिह प्रस्तुतम्। पाठकसौकर्याय परिशिष्टे आतृतीयकिरणम् उपलभ्यमानयोः खण्डितयोर्मातृकयोराधारेण प्रभापटलस्य संयोजनं विहितम्। भारतीयज्ञानपरम्परासंवर्धकोऽयं शोधो धर्मशास्त्रजिज्ञासूनां शास्त्रीयकाव्यगवेषकाणां च महते उपकाराय कल्पेत।


No comments:
Post a Comment